{"_id":"6a5a967180b8b9fc2f045af6","slug":"bu-defects-rectified-seat-allotment-to-over-1200-studentsbu-defects-rectified-seat-allotment-to-over-1200-students-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-837250-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू: खामी हुई दूर, 1200 से अधिक छात्रों को सीट आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू: खामी हुई दूर, 1200 से अधिक छात्रों को सीट आवंटन
Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों में संचालित सात व्यावसायिक कोर्सों में सीट आवंटन की खामियां को शुक्रवार को दूर कर लिया गया। साथ ही 1200 से अधिक छात्रों को सीट आवंटन भी हो गया है। अब इन्हें 21 जुलाई तक प्रवेश कंफर्म कराने का मौका दिया गया है।
बीयू में संचालित होने वाले व्यावसायिक कोर्सों में मेरिट के आधार पर सीट आवंटन पहले ही कर दिया गया था। लेकिन बीएएलएलबी, एलएलबी, बीएलएड, बीएससी एग्रीकल्चर साइंस (ऑनर्स), एमएससी एग्रीकल्चर, एमएड, बीपीएड कोर्स बीयू के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों में भी चलता है। ऐसे में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए इन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्रथम चरण में 13 से 17 जुलाई तक प्रवेश के लिए उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे। ऐसे समर्थ पोर्टल में तकनीकी खामी के चलते विद्यार्थियों को गलत सीट आवंटन हो गया। इस पर विद्यार्थियों की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई। फिर बीयू प्रशासन ने 15 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। अब खामियाें को दूर कर लिया गया है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अब 21 जुलाई तक प्रवेश कन्फर्म करने की कार्रवाई पूर्ण की जानी है। पोर्टल की तकनीकी त्रुटि से किसी महाविद्यालय परिसर द्वारा बिना आवंटित छात्र का प्रवेश किया गया है तो उसे निरस्त करते हुए जमा की गई फीस वापस की जाएगी।