{"_id":"65a9a7550cd4e4de2d010e97","slug":"bu-defeated-veerbhoomi-college-and-adinath-college-defeated-jn-college-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-246797-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू ने वीरभूमि कॉलेज और आदिनाथ कॉलेज ने जेएन कॉलेज को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू ने वीरभूमि कॉलेज और आदिनाथ कॉलेज ने जेएन कॉलेज को दी शिकस्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मोंठ के टीकाराम यादव महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें बुंदेलखंड विवि की टीम ने वीरभूमि महाविद्यालय महोबा को शिकस्त दी। ललितपुर के भगवान आदिनाथ महाविद्यालय ने बांदा के जेएन कॉलेज की टीम को हराया।
पहला मैच ललितपुर के आदिनाथ कॉलेज और बांदा के पंडित जेएन महाविद्यालय के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदिनाथ महाविद्यालय की टीम ने 12 ओवर में 124 रन बनाए। सूरज ने 32, आनंद प्रताप ने 21 और शिवाजी यादव ने 13 रन बनाए। जबकि, बांदा की तरफ से फैजान ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएन कॉलेज की टीम 103 रन ही बना सकी। बल्लेबाज सूर्यांश ने 36 रन बनाए।
दूसरा मुकाबला बीयू और महोबा के वीरभूमि कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें बीयू कैंपस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। प्रभात टंडन ने 29, शुभेंद्र प्रताप ने 23 रन का योगदान दिया। वीरभूमि कॉलेज महोबा की टीम छह विकेट के नुकसान पर 75 रन बना सकी। महोबा की तरफ से रोहित ने 30 रन बनाए। बीयू की तरफ से श्रीकांत ने दो विकेट लिए। बीयू ने 17 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि हमेशा प्रयास किया है कि मोंठ क्षेत्र से प्रतिभाएं न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देश में अपना मुकाम बनाएं। जल्द ही मोंठ महाविद्यालय में खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी। मोंठ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र खरे ने बताया कि प्रतियोगिता में बीयू, बीकेडी, डीवी कॉलेज उरई, महोबा के वीर भूमि महाविद्यालय, मऊरानीपुर के अग्रसेन महाविद्यालय, ललितपुर के आदिनाथ कॉलेज, उरई के बीएसएस महाविद्यालय, बांदा के पंडित जेएन महाविद्यालय, उरई के वंशीधर कॉलेज समेत एक दर्जन से ज्यादा टीमें हिस्सा ले रही हैं। 20 जनवरी को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद चयन समिति क्रिकेट खिलाड़ियों का कानपुर में होने वाले जोनल मैच के लिए चयन करेगी। संचालन हेमंत कुशवाहा, कैप्टन मोनिका परिहार, डॉ. विवेक सिंह चौहान ने किया। इस दौरान बीयू के स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह, डॉ. इंदल सिंह शास्त्री, डॉ. बृजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. पिंकी सिंह, डॉ. रचना सिंह, डॉ. अजय निरंजन, डॉ. नरेंद्र कुशवाहा, नंदिनी पवार, अंशुल सरावगी, डॉ. पूनम यादव, डॉ. रेनू चौहान मौजूद रहे।