फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu deekshant samaroh

दीक्षांत समारोह में 74 पदक और 76758 उपाधियां बंटेंगी

Wed, 08 Nov 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 08 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
bu deekshant samaroh
bundelkhandf university news - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 10 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 74 पदक और 76758 उपाधियां बांटी जाएंगी। इस बार एक डीलिट उपाधि भी दी जाएगी। यह जानकारी कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने दी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मोहन भंडारी होंगे। वह भारतीय सेना के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक योजना में चार दशक से अधिक समय तक विविध और विशेषज्ञता वाले अनुभवी सेना अधिकारी रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। कुलपति ने बताया कि इस बार समारोह में 33 कुलाधिपति दिए जाएंगे। इसमें 24 छात्राएं और 9 छात्र शामिल है। इसके अलावा 41 विन्यासीकृत पदक, 23 शोध उपाधि दी जाएगी। बीयू के पूर्व कुलपति एवं झांसी के मंडलायुक्त रहे पीवी जगनमोहन को समाजशास्त्र में शोध कार्य करने पर डीलिट उपाधि दी जाएगी। इस बार बीयू कैंपस के अंतिम वर्ष के 2949 और कॉलेज के 73809 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, उन्हें उपाधि बांटी जाएगी। इस दौरान कुलसचिव सीपी तिवारी, परीक्षा नियंत्रक पीएन प्रसाद, उप कुलसचिव राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलपति पदक भी दिया जा सकता
व्यावसायिक कोर्सों के टॉपर्स को कोई पदक नहीं दिए जाने संबंधी सवाल पर कुलपति ने कहा कि ऐसे छात्रों को कुलपति या किसी अन्य नाम से पदक देने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए विद्या परिषद की बैठक में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों से सर्वेक्षण कराने की योजना
कुलपति ने बताया कि कैंपस में लगभग सात हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। अधिकतर बुंदेलखंड के निवासी हैं। कोशिश है कि यहां के छात्रों से अपने-अपने गांवों की सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करवाई जाए। रिपोर्ट में गांवों में बने कच्चे व पक्के मकानों की संख्या, जनसंख्या, परिवार के शिक्षित लोग, आर्थिक स्थिति, परिवार की निर्भरता समेत विभिन्न बिंदुओं पर डाटाबेस तैयार कराया जाएगा। इसके बाद समाजकार्य विभाग से बुंदेलखंड की परिस्थिति का आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed