{"_id":"6a3ff7cbe8734342da086115","slug":"bu-crisis-in-filling-seats-for-several-courses-glitch-in-samarth-portal-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"BU: कई पाठ्यक्रमों की सीटें भरने का संकट, समर्थ पोर्टल की खामी की वजह से आवेदन भरने में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BU: कई पाठ्यक्रमों की सीटें भरने का संकट, समर्थ पोर्टल की खामी की वजह से आवेदन भरने में आ रही दिक्कत
Sat, 27 Jun 2026 09:48 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:48 PM IST
सार
विद्यार्थियों का कहना है कि समर्थ पोर्टल बार-बार हैंग हो रहा है। इससे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
बीयू, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड विवि में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में कई पाठ्यक्रमों की सीटें भरने का संकट गहराता जा रहा है। इसकी वजह समर्थ पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें हैं, इससे विद्यार्थी आवेदन नहीं भर पा रहे हैं। शुक्रवार को भी पोर्टल नहीं चला, इससे आवेदन करने वालों को दिक्कत हुई।
विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार आवेदन की धीमी रफ्तार का असर कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों पर पड़ सकता है। यदि आवेदन संख्या नहीं बढ़ी तो कई विभागों में इस बार भी सीटें खाली रह जाएंगी। एमबीए टूरिज्म, यूजी-पीजी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, बीटेक फूड इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, बीपीएड, अर्थ साइंस, होम साइंस, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री आदि पाठ्यक्रमों में कम आवेदन आए हैं। इसकी वजह से शिक्षकों के सामने सीटें भरने का संकट खड़ा हो गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि समर्थ पोर्टल बार-बार हैंग हो रहा है। इससे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि समर्थ पोर्टल पर यदि कोई दिक्कत आ रही है, तो उसे जल्द दूर कराया जाएगा।
आवेदन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ना तय
बीयू परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी-पीजी की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। चूंकि कई महाविद्यालय ही नहीं बीयू कैंपस के भी कई पाठ्यक्रमों में सीटें भरने का संकट नजर आ रहा है। ऐसे में बीयू प्रशासन ने 15 जुलाई तक आवेदन की तिथि बढ़ाना तय कर लिया है। कुलसचिव का कहना है कि फिलहाल 30 जून आवेदन की अंतिम तिथि है। आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला जल्द कुलपति से परामर्श के बाद होगा।