{"_id":"67aa7167ee8e7db7b20e1a28","slug":"bu-correction-work-done-in-scholarship-forms-till-late-evening-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-491900-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : देर शाम तक छात्रवृत्ति फार्मों में हुआ सुधार कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : देर शाम तक छात्रवृत्ति फार्मों में हुआ सुधार कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूजी-पीजी छात्रवृत्ति फार्म सुधार की सोमवार को अंतिम तिथि होने की वजह से देर शाम तक बीयू कैंपस व संबद्ध कॉलेजों में सुधारने का काम हुआ। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा विद्यार्थियों के फाॅर्म करेक्शन होने से बचेंगे तो तिथि बढ़ सकती है।
विगत दिनों विभाग ने सैंकड़ों छात्रों के आवेदन बीयू के डाटा से मिलान न होना बताते हुए वापस कर दिए। इससे बीयू एवं संबद्ध कॉलेजों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वे देर शाम तक सुधार के काम में लगे रहे। बावजूद इसके अभी बड़ी संख्या में फाॅर्म रह गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने कहा मंगलवार को तिथि बढ़ने अथवा नहीं बढ़ने के बारे में बता सकते हैं क्योंकि उच्चाधिकारियों से कोई आदेश नहीं मिला है।
सुधार की अंतिम तिथि सोमवार 10 फरवरी को ही है। आमतौर पर ज्यादा बच्चे रह जाते हैं, तो तिथि बढ़ जाती है। इसलिए मंगलवार को ही कुछ कहना संभव होगा।
ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी