{"_id":"686ec7a9d7af0843c10b5f90","slug":"bu-competition-for-phd-in-education-hindi-law-and-history-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-594368-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : शिक्षाशास्त्र, हिंदी, विधि और इतिहास में पीएचडी की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : शिक्षाशास्त्र, हिंदी, विधि और इतिहास में पीएचडी की होड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए शिक्षाशास्त्र में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। इसके अलावा, हिंदी, विधि और इतिहास में भी पीएचडी करने की होड़ है। 46 विषयों के लिए कुल 2070 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी के लिए आवेदन 27 मार्च से खोले थे। कई बार ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई गई। सात जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि थी। तय तिथि तक 2620 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे मगर 550 ने फीस जमा नहीं की। ऐसे में पीएचडी में प्रवेश पाने के लिए 2070 अभ्यर्थी होड़ में हैं।
विज्ञापन
इनमें 559 नेट या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हैं। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। 1511 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। बीयू ने प्रवेश परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। कुलसचिव राजबहादुर ने बताया कि 20 जुलाई को बीयू के परीक्षा भवन में दो पालियों में परीक्षा होगी। इसकी तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन