फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: Chief Proctor slapped, created ruckus

बीयू : चीफ प्रॉक्टर ने मारा चांटा, हुआ हंगामा

Fri, 20 Dec 2024 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
BU: Chief Proctor slapped, created ruckus

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर ने बृहस्पतिवार को बिना यूनिफार्म कैंपस में आए बीबीए के छात्र को चांटा मारा तो एकजुट छात्रों ने बखेड़ा कर दिया। प्रवेश द्वार पर हंगामा करने पर पुलिस पहुंची तो छात्र और भड़क गए। साथ ही प्रशासनिक ब्लॉक में हंगामा करने से रोकने पर छात्रों की शिक्षकों से नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने छात्रों को समझाया, तब वे शांत हुए। बीबीए का छात्र शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने कैंपस पहुंचा। प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों की बिना यूनिफार्म आए छात्रों से गहमागहमी चल रही थी। तभी चीफ प्रॉक्टर पहुंच गए और सुरक्षाकर्मियों से मामला पूछा। उन्होंने बिना यूनिफार्म आने पर आपत्ति जताई तो दो छात्रों ने उल्टा जवाब दे दिया। आरोप है कि इस पर चीफ प्रॉक्टर ने एक छात्र को चांटा मार दिया। इसकी सूचना मिलते ही छात्र के काफी साथी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर छात्र और भड़क गए और सीधे प्रशासनिक ब्लॉक पहुंचकर हंगामा करने लगे। छात्रों को शांत कराने के लिए पहुंचे शिक्षकों से भी उनकी बहस हो गई। इसके बाद छात्र प्रशासनिक भवन में धरने पर बैठ नारेबाजी करने लगे। मामला बिगड़ते देख चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से बात कर उन्हें समझाया। वहीं, चीफ प्रॉक्टर का कहना है सिक्योरिटी गार्डों की बिना यूनिफार्म कैंपस में आए चार-पांच छात्रों से कहासुनी हो रही थी। जब उन्होंने बिना यूनिफार्म आने पर आपत्ति जताई तो दो छात्र उल्टा जवाब देने लगे। जिस पर उन्होंने चांटा नहीं मारा बल्कि समझाने के लिए झकझोरा था।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed