{"_id":"6776ec298307b78a2300fb49","slug":"bu-candidates-mobiles-and-purses-stolen-from-outside-the-examination-hall-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-466062-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू : परीक्षा भवन के बाहर से परीक्षार्थियों के मोबाइल, पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू : परीक्षा भवन के बाहर से परीक्षार्थियों के मोबाइल, पर्स चोरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में बृहस्पतिवार को एलएलबी पंचम सेमेस्टर के छात्र परीक्षा दे रहे थे। द्वितीय पाली में परीक्षा के दौरान बदमाश उनकी स्कूटी से उनके मोबाइल और पर्स उड़ा ले गए। जबकि, परीक्षा भवन में गार्ड की भी तैनाती थी। छात्रों ने मामले में कुलपति के नाम लिखित शिकायत दी।
दूसरी पाली में सुबह साढ़े 11 बजे से 1:30 बजे के बीच परीक्षा देने पहुंचे एलएलबी के छात्रों अतुल प्रताप सिंह और कैलाश विश्वकर्मा ने अपनी स्कूटी परीक्षा भवन परिसर में ही पार्क कर दी। जाते-जाते उन्होंने अपने मोबाइल और पर्स स्कूटी में ही रख दिए। परीक्षा देने के बाद जब वे लौट कर आए तो स्कूटी की डिग्गी खुली हुई मिली। जब डिग्गी खोलकर देखी तो उन्हें उनके दो फोन, स्मार्टवाॅच और पर्स जिसमें साढ़े सात हजार से ज्यादा रुपये थे, गायब मिले। गार्ड से इस बारे में पूछने पर उसने भी अनभिज्ञता जताई। जिसके बाद छात्रों ने कुलपति कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत की।
परीक्षा भवन से चोरी की घटना नई नहीं है। लेकिन आज तक इसकी रोकथाम के लिए बीयू प्रशासन कोई ठोस व्यवस्था नहीं बना पाया है। हालांकि, छात्रों का सामान रखने की व्यवस्था की गई है। लेकिन कतार में लगने की बजाय और जल्द से जल्द परीक्षा कक्ष पहुंचने के चक्कर में अक्सर छात्र अपना सामान डिग्गी में ही रखकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
इस बारे में कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों की शिकायत मिली है। इसे लेकर सुरक्षा सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्रवेश व निकास का एक ही गेट, जाम से परीक्षा को लेट हो रहे छात्र
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में इन दिनों तीन पालियों में यूजी-पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा शुरु होने के आधा घंटा पहले परीक्षा भवन पहुंचने की सलाह दी जाती है। जबकि, परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी को बाहर निकल कर पार्किंग तक आने में अमूमन 15-20 मिनट लग जाते हैं। इस प्रकार अगले शिफ्ट के परीक्षार्थी के अंदर आने और पिछली शिफ्ट के छात्रों को बाहर निकलने के बीच का अंतर आधा घंटे से भी कम रह जाता है। जबकि परीक्षा भवन में प्रवेश और निकास के लिए एक ही गेट है। हद तो तब हो जाती है जब दोपहिया के साथ-साथ चारपहिया वाहनों को भी उसी गेट से अंदर आना पड़ता है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जब गेट पर कोई कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं मौजूद होता तो स्थिति और भी बिगड़ जाती है। कभी-कभी तो बाहर से पार्किंग तक आने में 20 मिनट तक लग जाते हैं। ऐसे में छात्र कतार में लग कर अपना सामान रखने के बजाए आनन-फानन में उसे अपनी गाड़ियाें में ही रखकर परीक्षा देने चले जाते हैं।