{"_id":"5f6f982b8ebc3e9baf5cdc08","slug":"bu-admission-more-four-days-reporters-news-jhs1772234175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयू में प्रवेश के लिए अभी भी चार दिन का और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयू में प्रवेश के लिए अभी भी चार दिन का और मौका
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश के लिए अभी भी छात्र-छात्राओं के पास मौका है। बीयू ने छात्रों को 30 सितंबर तक आवेदन करने का अवसर दिया है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। इसमें वह छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें सीटें न बची होने या फिर काउंसलिंग में शामिल न हो पाने के कारण प्रवेश नहीं मिल सका है।
बीयू कैंपस कोर्सों में प्रवेश के लिए आठ से 15 सितंबर तक पहली ऑनलाइन काउंसलिंग हुई थी। इसमें बीपीटी, बीबीए ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स इंग्लिश, इकोनॉमिक्स की सीटें लगभग भर गई हैं। इन कोर्सों में कई छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पाया है मगर उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कई छात्र निर्धारित समयसीमा में फॉर्म ही नहीं भर सके। अब बीयू के उक्त पांच कोर्सों को छोड़कर अन्य में प्रवेश पाने के लिए अभी भी छात्र-छात्राओं के पास चार दिन का मौका है। दूसरे कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए छात्र-छात्राएं संबंधित विभाग प्रमुख से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया में वह अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जिन्होंने सीधे प्रवेश में आवेदन तो किया लेकिन प्रवेश नहीं मिल सका अथवा आठ से 15 सितंबर तक आयोजित ऑनलाइन काउंसलिंग में निर्धारित तिथि तक शामिल नहीं हो सके। यह प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के तहत रहेगी। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
ये शुल्क देना होगा
प्रवेेश पाने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को आवेदन शुल्क एक हजार और अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों को 500 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा।