फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: 53 percent candidates failed in PhD entrance exam

बीयू : पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 53 फीसदी परीक्षार्थी हुए फेल

Fri, 19 Apr 2024 04:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
BU: 53 percent candidates failed in PhD entrance exam
31 मार्च को हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 407 परीक्षार्थी ही हो सके पास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि द्वारा कराई गई पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 53 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए। अब जल्द ही बीयू प्रशासन कोर्स वर्क काउंसलिंग की तिथि घोषित करेगा।
बीयू ने 31 मार्च को कैंपस के नवीन परीक्षा भवन में दो पालियों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। 45 विषयों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के लिए 1130 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, 871 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा से पहले तय किया गया था कि 50 फीसदी अंक लाने वालों को ही पास माना जाएगा। चूंकि, परीक्षा 300 अंकों की थी। ऐसे में डेढ़ सौ अंक लाने वाले पास हो गए हैं। मगर इनका आंकड़ा बहुत कम है। बताया गया कि इस बार सिर्फ 407 परीक्षार्थी ही प्रवेश परीक्षा पास कर पाए हैं। जबकि, 464 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन

---------------

नेट, जेआरएफ पास 454 अभ्यर्थियों को मिली परीक्षा से छूट
झांसी। बीयू से पीएचडी करने के लिए इस बार कुल 1584 आवेदन आए हैं। चूंकि, नेट, जेआरएफ या इनके समकक्ष परीक्षा पास करने वालों को प्रवेश परीक्षा से छूट मिली थी। ऐसे में 454 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed