फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BU: 1.80 lakh students will appear in Bundelkhand exam in May

बीयू : मई में बुंदेलखंड में 1.80 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 29 Apr 2024 03:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
BU: 1.80 lakh students will appear in Bundelkhand exam in May
- विवि प्रशासन ने बनाए 191 परीक्षा केंद्र, आपत्ति दर्ज कराने के लिए आज तक का मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मई में शुरू होने जा रही बुंदेलखंड विवि के कॉलेजों की वार्षिक और सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए बुंदेलखंड में 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं में बुंदेलखंड के 1.80 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं, परीक्षा केंद्र को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने के लिए सोमवार तक का मौका है।

स्नातक, परास्नातक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं छह मई से शुरू हो रही हैं। जबकि, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 मई से शुरू होनी हैं। बताया गया कि वार्षिक परीक्षाओं में करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जबकि, 1.75 लाख विद्यार्थी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं देंगे। बीयू के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि वार्षिक और सम सेमेस्टर के 1.80 लाख परीक्षार्थियों के लिए बुंदेलखंड में 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अगर किसी को परीक्षा केंद्रों को लेकर कोई समस्या है तो वो सोमवार तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद यदि कोई भी आपत्ति दर्ज कराएगा तो उसका संज्ञान नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed