{"_id":"617855fdee0b1253dc48caf3","slug":"bsp-will-announce-candidate-from-mauranipur-on-november-10-jhansi-news-jhs207540916","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा दस नवंबर को घोषित करेगी मऊरानीपुर से प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा दस नवंबर को घोषित करेगी मऊरानीपुर से प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बहुजन समाज पार्टी 10 नवंबर को मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर देगी। प्रत्याशी के नाम पर पार्टी हाईकमान की अंतिम मुहर लग चुकी है, केवल औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। मऊरानीपुर सीट के अलावा जिले के तीन अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्याशी घोषित करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलनों की घोषणा जल्द हो जाएगी।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी घोषित करने में हमेशा की तरह बसपा सबसे आगे चल रही है। पार्टी ने जालौन जिले में दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम करीब- करीब फाइनल कर दिए हैं। केवल घोषणा होनी बाकी है। इसी क्रम में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी का नाम घोषित करने के लिए 10 नवंबर की तिथि तय की गई है। इस दिन मऊरानीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसी सम्मेलन में प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। इसी तरह जिले की झांसी, गरौठा और बबीना सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। अलग-अलग तिथियों में सभी विधानसभा सीटों पर सम्मेलनों की घोषणा की जाएगी और उन्हीं सम्मेलनों में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार झांसी सदर सीट पर चुनाव लड़ने के दो दावेदार हैं। पार्टी को फीडबैक मिला है कि एक दावेदार से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसलिए चुनाव पर असर पड़ सकता है। इसके बाद दूसरे नाम पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसी तरह गरौठा विधानसभा क्षेत्र से बुंदेलखंड कॉलेज के एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दावेदार हैं और अन्य दावेदारों से आगे चल रहे हैं। बबीना विधानसभा क्षेत्र से एक पुराने कार्यकर्ता के नाम पर मुहर लग सकती है।