फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSP to raise the stature of Tilak

बसपा में फिर बढ़ा तिलक का कद

Fri, 16 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Fri, 16 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
BSP to raise the stature of Tilak
बसपा में फिर बढ़ा तिलक का कद - फोटो : demo pic
झांसी। बहुजन समाज पार्टी में विधान परिषद के पूर्व सदस्य तिलक चंद्र अहिरवार का कद एक बार फिर बढ़ गया है। पार्टी ने उन्हें बुंदेलखंड व कानपुर मंडल का जोन कोआर्डिनेटर बनाया है। पांच महीने पहले बुंदेलखंड का प्रभार छीने जाने के बाद से तिलक की राजनीति रसातल पर चल रही थी।
विज्ञापन



बसपा की बुंदेलखंड की राजनीति में तिलक चंद्र अहिरवार कद्दावर नाम है। पार्टी ने उन्हें विधान परिषद में भेजा था। विधानसभा का चुनाव भी लड़ाया था। इसके अलावा पिछले साल उन्हें बुंदेलखंड प्रभारी भी बनाया गया था। तिलक को क्षेत्र की 19 सीटों पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा मऊरानीपुर विधानसभा की सुरक्षित सीट से भी तिलक के बसपा से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं। लेकिन, पांच महीने पहले अचानक पार्टी की निगाह उन पर टेढ़ी हो गई।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने नौ अप्रैल को उनसे बुंदेलखंड प्रभारी का पद छीन लिया था। इसके बाद से तिलक चर्चाओं से एकदम गायब हो गए थे। उनकी सक्रियता भी न के बराबर रह गई थी। लेकिन, अब एक बार फिर बसपा ने उन पर भरोसा जताया है। तिलक को बुंदेलखंड व कानपुर मंडल का जोन कोआर्डिनेटर बनाया गया है। उन्हें बुंदेलखंड की 19 व कानपुर मंडल की सभी 27 विधानसभा सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed