फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSP's vote on the tax in an attempt to dent BJP

बसपा के वोटों पर सेंध लगान की कोशिश में भाजपा

Wed, 21 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
BSP's vote on the tax in an attempt to dent BJP
bjp , jhansi news - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा बसपा के परंपरागत वोट भी झटकने की कोशिश में है। इस कड़ी में  बूथ समितियां बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है, ताकि बसपा के वोटों में सेंध लगाई जा सके। इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति से जुड़े समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


झांसी विधान सभा क्षेत्र भाजपा का मजबूत किला माना जाता है, लेकिन कई बार मुख्य मुकाबले में रहने के बावजूद पार्टी को मुंह की खानी पड़ी। इस बार भाजपा किसी भी हाल में सत्ता पाना चाहती है। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम चल रही है। पार्टी ने बसपा के प्रमुख वोट बैंक अनुचित जाति वर्ग को जोड़ने के लिए थीम तैयार की है। पार्टी इस माह के अंत तक अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन में नेता पार्टी की उपलब्धियां बताकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही सम्मेलन में अनुसूचित वर्ग के प्रमुख लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मेलन में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जुटाने के लिए महानगर के सभी 393 बूथ प्रमुखों, मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विजय सोनकर शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed