{"_id":"662701a0dfd3150cc9052ed7","slug":"bsp-former-district-president-jaipal-expelled-charge-of-jhansi-snatched-from-lalaram-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-302723-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा: पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल निष्कासित, लालाराम से झांसी का प्रभार छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा: पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल निष्कासित, लालाराम से झांसी का प्रभार छीना
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रदत्त को झांसी मंडल प्रभारी बनाया
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को निष्कासित कर दिया है। वहीं बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार से झांसी का प्रभार छीनकर उन्हें चित्रकूूट मंडल का प्रभारी बनाया है। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष बीके गौतम ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रदत्त गौतम को झांसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
बसपा में चल रही अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। झांसी-ललिपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा था। तब से लगातार बैठकों का दौर जारी है, लेकिन अभी तक बसपा ने दूसरा प्रत्याशी तय नहीं किया है। सोमवार की रात बसपा के जिलाध्यक्ष बीके गौतम ने विज्ञप्ति जारी कर पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को पार्टी से निष्कासित करने की जानकारी दी। जयपाल अहिरवार पर भी अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।