{"_id":"61f2de8b3e0a7b6db909e458","slug":"bsp-fielded-kailash-sahu-from-jhansi-sadar-jhansi-news-jhs2138611161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने झांसी सदर से कैलाश साहू को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने झांसी सदर से कैलाश साहू को उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी सदर सीट पर भी बहुजन समाज पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने यहां से पूर्व विधायक कैलाश साहू पर भरोसा जताया है। पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को टिकट की घोषणा की गई।
सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए बसपा ने सबसे पहले जिले की चार में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। बबीना से दशरथ सिंह राजपूत, मऊरानीपुर से रोहित रतन तथा गरौठा विधानसभा से वीर सिंह गुर्जर को बसपा ने मैदान में उतारा। जबकि, झांसी सदर सीट पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, कैलाश साहू को प्रत्याशी बनाने की संभावना काफी पहले से जताई जाने लगी थी। लेकिन, एक और दावेदार के सामने आने से घोषणा नहीं हो पाई थी। अटकलों को विराम देते हुए बसपा ने बृहस्पतिवार को कैलाश साहू को झांसी सदर का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
एक नजर
कैलाश साहू
सीट- झांसी सदर
आयु - 46 वर्ष
शिक्षा- परास्नातक
कैलाश साहू 1993 से बहुजन समाज पार्टी से जुड़े हुए हैं। बसपा में वे विभिन्न पदों पर रहे। जबकि, 2009 में झांसी विधानसभा में हुए उप चुनाव में वे बसपा के टिकट से विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। कैलाश पेशे से ठेकेदार हैं।