फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a fight with her sister, a BSc student committed suicide by hanging

Jhansi: बहन से झगड़े के बाद बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

उल्दन थाना इलाके के रजपुरा निवासी सुरेश अपनी पत्नी रैना देवी के साथ हरियाणा केे रोहतक जिले में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पांच बेटियां व एक बेटा हैं। बच्चे यहां गांव में दादा-दादी के पास रहते हैं।

विज्ञापन
After a fight with her sister, a BSc student committed suicide by hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उल्दन थाना इलाके में बहन से हुए झगड़े के बाद बीएससी की एक छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया गया कि दोनों बहनों के बीच एक युवक से मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था। छोटी बहन ने बड़ी बहन को मां से शिकायत करने की धमकी दी थी। इसके बाद बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


उल्दन थाना इलाके के रजपुरा निवासी सुरेश अपनी पत्नी रैना देवी के साथ हरियाणा केे रोहतक जिले में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पांच बेटियां व एक बेटा हैं। बच्चे यहां गांव में दादा-दादी के पास रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी डॉली (18) रानीपुर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से उसकी किसी लड़के से मोबाइल के जरिये बातचीत हो रही थी। उसकी छोटी बहन नीलम ने यह बात पकड़ ली थी। मोबाइल में लड़के के साथ हुई चेटिंग भी छोटी बहन के हाथ लग गई थी। बहन ने इसकी शिकायत मां से करने की बात कही थी।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों बहनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इस बीच बड़ी बहन ने छोटी के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद गुस्से में आकर बड़ी बहन डॉली ने घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर माता-पिता भी रोहतक से वापस झांसी आ गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed