फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brutal murder of retired bank manager with sharp weapon

Jhansi News: बैंक के रिटायर्ड मैनेजर की धारदार हथियार से नृशंस हत्या

Thu, 15 Jun 2023 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Brutal murder of retired bank manager with sharp weapon
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा के डेली गांव में केनरा बैंक से रिटायर्ड मैनेजर की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। उनके सिर, छाती में चोट के गहरे निशान मिले हैं। करीब दो दिन से उनका शव घर के भीतर एक कमरे में बंद था। बुधवार सुबह घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने परिजनों को बताया। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव बाहर निकाला। रिटायर्ड मैनेजर की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। डाॅग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। थोड़ी देर में एसएसपी राजेश एस ने भी वहां पहुंचकर पूछताछ की। हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन के विवाद की आशंका जताई जा रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सीपरी बाजार के दीनदयाल नगर निवासी शंकर लाल कुशवाहा (70) पुत्र मठरू लाल एयरफोर्स से रिटायर्ड होने के बाद केनर बैंक में एकाउंटेंट हो गए। इसके बाद मैनेजर पद से 2008 में वीआरएस ले लिया। उन्होंने डेली गांव में एक स्कूल के पीछे घर बनवा लिया था। पत्नी सुशीला डीआरएम कार्यालय से 2018 में ओएस पद से सेवानिवृत्त हुईं थी। इकलौता बेटा सुमित रेलवे में गार्ड है लेकिन, शंकर की घरवालों से पटती नहीं थी। 9 जून से वह डेली स्थित घर में अकेले रह रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सात बजे सैर को निकले लोग जब उनके घर के पास से गुजरे तब अंदर से बदबू आई। उन लोगों ने परिजनों को इस बारे में बताया। कुछ देर बाद बेटे सुमित समेत अन्य परिजन वहां पहुंच गए। काफी देर तक यह लोग दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन, अंदर से जवाब नहीं आया। इसके बाद रक्सा पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सदर स्नेहा तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। घर के बाहर का ताला तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। अंदर एक कमरे में शंकर लाल का शव पड़ा था। कई दिन पुराना हो जाने से आसपास पड़ा खून सूख गया था। शव भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। उनके सिर एवं छाती में धारदार हथियार से प्रहार करके मारा गया था। घर के अंदर रखा सामान बिखरा था हालांकि कीमती समान घर में थे। हत्या के बाद बदमाश घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ले गए। पुलिस ने आसपास तलाशी ली लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी राजेश एस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में मालूम चला कि उनको आखिरी बार 11 जून को देखा गया था। इसके बाद घर के बाहर वह नजर नहीं आए। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed