फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother returning from sister's house died in an accident, bike collided with a truck standing on the road

Jhansi News: बहन के घर से लौट रहे भाई की दुर्घटना में मौत, सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक

Sat, 15 Feb 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Brother returning from sister's house died in an accident, bike collided with a truck standing on the road

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बहन के घर आयोजित शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से दतिया से झांसी आ रहा था। इस दौरान ट्रक से टकरा गया था। हादसे के बाद से परिजन का बुरा हाल है।


नवाबाद थाना इलाके के कोछाभंवर निवासी कोमल सिंह का बेटा नरेंद्र यादव (38) खेतीबाड़ी करता था। बड़े भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि बहन की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए नरेंद्र दतिया गया था। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से घर लौट रहा था। देर रात वह करारी के पास पहुंचा तो एक ट्रक सड़क पर खड़ा था। उसके इंडिकेटर नहीं जल रहे थे। अंधेरे में ट्रक नजर नहीं आया और नरेंद्र की बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में नरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात पुलिस ने हादसे की सूचना परिजन को दी। इस पर रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मृतक के 12 साल की बेटी और आठ साल का एक बेटा है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed