फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother-in-law's breathing stopped during brother-in-law's mehendi ceremony, fear of death due to heart attack

Jhansi News: साले की मेहंदी की रस्म में जीजा की थमीं सांसें, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Fri, 21 Feb 2025 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's breathing stopped during brother-in-law's mehendi ceremony, fear of death due to heart attack

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गुरसराय थाना इलाके में साले की मेहंदी की रस्म में जीजा की मौत हो गई। अचानक बेचैनी के बाद वे गिर पड़े। इसके बाद नहीं उठे। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शिवाजी नगर निवासी दीपक मिश्रा (33) रेलवे में कार्यरत थे। रिश्तेदार प्रतीक पटैरिया ने बताया कि पिता शंकरदयाल मिश्रा के रेलवे से वीआरएस लेने पर दीपक को नौकरी मिली थी। गुरसराय के पठा गांव निवासी उनके साले की बृहस्पतिवार को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए वे मंगलवार को अपनी ससुराल पहुंच गए थे। बुधवार की शाम हंसी-खुशी के माहौल में मेहंदी की रस्म चल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान परिवार के लोगों के संग दीपक ने डांस भी किया। सभी के साथ खाया। इसके बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी और वह शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठ गए। कुछ ही समय बाद वे कुर्सी से गिर गए। परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर भागे। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि मृतक दीपक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। मृतक के दो बेटे आठ साल का वेदांश और सात साल का शिब्बू है। उनकी मौत के बाद से शादी घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी कुमकुम पति को यादकर बार-बार बेसुध हो जा रही है। परिजन का कहना है कि अब उनके साले की विवाह की रस्म परिवार के चंद लोगों की मौजूदगी में बेहद सादगी से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed