फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother-in-law stabs sister-in-law with a knife and then commits suicide

Jhansi News: देवर ने भाभी को चाकू से गोदने के बाद कर ली खुदकुशी

Sun, 01 Mar 2026 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law stabs sister-in-law with a knife and then commits suicide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके कुछ घंटे बाद फंदे से लटक कर देवर ने अपनी जान दे दी। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि दोनों के बीच करीब दो साल से अनैतिक संबंध थे। महिला अब देवर से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, जो उसे नागवार गुजरी। इस वजह से उसने भाभी की भी जान लेने की कोशिश की। महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
नैनागढ़ निवासी राकेश साहू लोडिंग गाड़ी चलाता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह काम पर चला गया। घर में पत्नी माया (32) और उसकी बच्ची थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राकेश का मौसेरा भाई महेंद्र साहू (36) पीछे के रास्ते घर में घुस आया। उसने हाथ में चाकू ले रखा था। किसी के कुछ समझने से पहले माया पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर डाले। पेट एवं सीने में चाकू लगने से माया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। आंत शरीर से बाहर निकल आई। चारों ओर खून फैल गया।
विज्ञापन

बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी पीछे के रास्ते से भाग निकला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सीओ सदर रामवीर सिंह, प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। नाजुक हाल में माया को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। देर-रात तक उसकी हालत नाजुक बनी रही। उधर, घटना के कुछ घंटे बाद ही महेंद्र का प्रेमनगर थाने के पीछे गली में पेड़ के सहारे शव लटका मिला। पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतारा। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि किसी वजह से दोनों के बीच खटास हो गई थी। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed