फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother-in-law hanged himself in brother-in-law's house

जीजा के घर में साले ने लगाई फांसी

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law hanged himself in brother-in-law's house
झांसी। सीपरी बाजार के भोजला गांव में एक युवक ने अपने जीजा के घर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या की वजह नहीं बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक भोजला निवासी भगवान सिंह का विवाह दतिया के उदगुवां गांव में हुआ है। उसकी पत्नी का भाई जितेंद्र (20) पिछले दो साल से भगवान सिंह के भोजला में बनवाए दूसरे मकान में रहकर उसकी किराना की दुकान संभालता था। भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र दुकान के पीछे बने कमरे में ही रहता था। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तब दुकान बंद थी। इसके बाद वह जितेंद्र को जगाने पीछे कमरे की ओर चला गया। कमरा खुलवाने की कोशिश की लेकिन कई आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने रोशनदान से अंदर देखा तब जितेंद्र का शव फांसी पर लटका दिखा। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे का कहना है कि परिवार के लोगोें ने आत्महत्या के पीछे कोई वजह नहीं बताई। उनका कहना है कि जीजा ने काम में हाथ बांटने के लिए उसे यहां बुलाया था। आत्महत्या की वजह अभी तक प्रकाश में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed