फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother and sister arrested for robbing people on highway in Jhansi

पकड़े गए लुटेरे भाई-बहन: गिरोह बनाकर दोनों हाईवे पर करते थे लूटपाट, पुलिस ने गैंग के सरगना समेत पांच को किया गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 06:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 May 2022 06:59 PM IST
सार

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस देर रात चिरगांव और बड़ागांव थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक बाइक से आते दिखे, पुलिस ने युवकों से पूछताछ करनी चाही तो वह भागने लगे। पकड़े गए पांच आरोपियों में एक युवक व युवती भाई-बहन हैं। दोनों मिलकर गैंग चलाते थे। 

विज्ञापन
Brother and sister arrested for robbing people on highway in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जिसमें भाई और बहन मिलकर गैंग चलाते थे। दोनों हाईवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस देर रात चिरगांव और बड़ागांव थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक बाइक से आते दिखे, पुलिस ने युवकों से पूछताछ करनी चाही तो वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया है। पूछताछ में पकड़े गए बाइक लोगों में एक युवती भी थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपना नाम बबीना थाना क्षेत्र के बुद्धपुरा निवासी आशिक राजपूत, ललितपुर के पुरक्ला निवासी मुकेश राजपूत, बबीना के हीरापुरा निवासी अमित पाल, दतिया के पड़ोखर निवासी सुमित पाल तथा चिरगांव निवासी हर्ष कुमारी बताया है। रिश्ते में हर्ष उर्फ मुस्कान तथा आशिक दोनों भाई बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed