फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   breath test

बिना पल्स ऑक्सीमीटर ऐसे करें श्वांस की जांच

Tue, 22 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
breath test
breath test
झांसी। अगर आपको श्वांस संबंधी समस्या है और पल्स ऑक्सीमीटर नहीं है तो स्वयं इसकी जांच कर सकते हैं। यदि आप एक मिनट में 18 से 20 बार सांस लेकर छोड़ते हैं तो यह स्थिति सामान्य है। इससे ज्यादा संख्या होने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दौर में सबसे ज्यादा समस्या श्वांस रोगियों को आ रही है। वहीं, कई लोग कोविड की चपेट में आ जाते हैं लेकिन कोई भी लक्षण नहीं होने की वजह से उन्हें बीमारी के बारे में पता नहीं चल पता। कई बार अचानक से सांस लेने में समस्या होने लगती है तो मरीज अस्पताल भागता है। कई बार ऑक्सीजन लेवल बेहद कम हो जाता है और डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद मरीज की जान नहीं बच पाती। ऐसे में बिना पल्स ऑक्सीमीटर के भी कई तरह से लोग ऑक्सीजन लेवल की कमी होने पर श्वांस संबंधी समस्या शुरू होते ही इसकी पहचान कर सकते हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि श्वांस संबंधी यानी डिसिनिया के चार प्रकार होते हैं। यदि सीढ़ी चढ़ते समय, जल्दी-जल्दी चलने, बैठे-बैठे यदि आपकी सांस फूल रही है तो यह ठीक नहीं है। इसके अलावा सांस लेते समय सीने और गर्दन के बीच वाले हिस्से में सांस लेते समय नसें दिखना और गड्डा हो रहा है तो यह भी डिसिनिया का एक प्रकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रति मिनट 18 से 20 बार सांस लेकर छोड़ना सामान्य है। यदि यह संख्या 24 तक पहुंच जाए तो इसका मतलब सांस संबंधी समस्या है। उन्होंने बताया कि प्रणायाम और योगा करने और ब्रीदिंग संबंधी व्यायाम करने से श्वांस संबंधी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती हैं। इसके अलावा विटामिन-सी का सेवन करना भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed