{"_id":"5fcbde388ebc3ecf9e44bc77","slug":"break-patari-pass-train-jhansi-news-jhs1827626164","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, दुर्घटना टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी मालगाड़ी, दुर्घटना टली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल मंडल के मुहासा और करौंदा रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को तड़के एक मालगाड़ी टूटी पटरी (रेल फ्रैक्चर) से आगे निकल गई। पता चलने के बाद मालगाड़ी को मौके से बेहद धीमी गति से आगे गुजारा गया। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हो सकी। इस घटना के कारण मालगाड़ी मौके पर एक घंटे तक खड़ी रही। इससे चार सवारी ट्रेनें लेट हो गईं।
शनिवार को तड़के एक खाली मालगाड़ी झांसी से बीना की तरफ जा रही थी। मालगाड़ी पर चालक अनूप साहू व सहायक चालक संजय साहू तथा गार्ड अंकित श्रीवास्तव तैनात थे। सुबह 4.14 बजे ट्रेन के मुहासा स्टेशन निकलने के बाद चालक ने किलोमीटर नंबर 997/27 पर जर्क महसूस किया। इस पर चालक ने किसी अनहोनी का अहसास कर मालगाड़ी को मौके पर रोक दिया। साथ ही सहायक चालक व गार्ड को जांच करने के लिए कहा। मालगाड़ी के नीचे पटरियों की जांच करने पर एक जगह जोड़ पर पटरी टूटी मिली। सूचना पर पीडब्लूआई मानसिंह मीना मौके पर पहुंच गए। बाद में सुबह 5.36 बजे मालगाड़ी को दस किलोमीटर प्रति घंटा की धीमी रफ्तार से टूटी पटरी से आगे गुजारा गया। मालगाड़ी के रवाना होने के बाद टूटी पटरी को दुरुस्त किया गया। इस घटना के कारण 02622 तमिलनाडु एक्सप्रेस, 02533 पुष्पक एक्सप्रेस, 06528 कर्नाटका एक्सप्रेस, 02920 मालवा एक्सप्रेस , 02172 हरिद्वार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस विलंबित रहीं।
सर्दी बढ़ने पर पटरियों का रात में सिकुड़ना व धूप में फैलना शुरू हो जाता है। इससे पटरी टूटने के मामले बढ़ जाते हैं।