{"_id":"5f2da6388ebc3e3cf76a3f5f","slug":"break-diwal-dead-cousin-brother-and-sister-jhansi-news-jhs1733592178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से चपेट में आए चचेरे भाई बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से चपेट में आए चचेरे भाई बहन की मौत
विज्ञापन
इस दीवार के ढहने से हुई बच्चों की मौत
- फोटो : REPORTERS
झांसी। शुक्रवार दोपहर थाना रक्सा क्षेत्र के ढ़ीमरपुरा गांव में घर से कुछ ही दूरी पर खेलते समय अचानक एक पुराने की जर्जर दीवार गिरने से चचेरे भाई बहन चपेट में आ गए। परिजन गंभीर हालत में उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।
ढ़ीमरपुरा गांव निवासी प्रकाश रायकवार व संजू रायकवार चचेरे भाई हैं। दोनों ही खेती व मजदूरी कर परिवार पालते हैं। शुक्रवार दोपहर प्रकाश का पुत्र अंकित (4) और संजू की बेटी अंकिता रायकवार (5) दोनों घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बने एक मकान के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों पास में ही बने एक पुराने घर की दीवार पर चढ़कर खेलने का प्रयास करने लगे। दीवार पुरानी होने के कारण भरभरा कर दोनों पर गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आने के कारण सिर और शरीर के
कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घर के पास से निकल रहे ग्रामीण दोनों बच्चों को दबा देखकर घबरा गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर अंकित के दादा दीनदयाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। खबर पाकर प्रकाश व संजू भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ परिजन दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। खबर पाकर रिश्तेदार व परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों के शव देखकर परिजन बेसुध हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।