फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Both lost their lives because of the husband, the wife, and 'the other person'.

Jhansi News: पति-पत्नी और ''वो'' की वजह से गई दोनों की जान

Sat, 06 Jun 2026 03:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Both lost their lives because of the husband, the wife, and 'the other person'.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मथुरा में पत्नी पुक्खन की गोली मारकर हत्या के बाद अपनी जान देने वाले झांसी निवासी मिथुन के दांपत्य जीवन के बीच तीसरे के आने की वजह से दोनों के बीच खटास पैदा हो गई थी। इससे पैदा हुए तनाव में मिथुन ने अपनी जान देने के साथ पत्नी की भी जान ले ली। बृहस्पतिवार रात उसकी मौत की खबर आने के बाद से बबीना के आरा मशीन के पास स्थित गांधी कॉलोनी के उसके घर में रोना-पिटना मचा है। उसकी मां प्रेमवती, बहन राशि समेत परिजनों का रो-राेकर बुरा हाल है। शुक्रवार देर-शाम उसका शव भी परिजन झांसी लेकर पहुंच गए।
मिथुन के परिजनों ने बताया कि करीब पांच साल पहले मिथुन विश्वकर्मा (27) ने पुक्खन (23) से लव मैरिज की थी। दतिया के बसई थाना के कंधई गांव की रहने वाली पुक्खन उसकी दूर की रिश्तेदार थी। रिश्तेदारी में होने से परिवार के लोगों ने शादी का विरोध किया लेकिन, दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसम खाई थी। किसी की बात वह सुनना नहीं चाहते थे। मिथुन के साथ पुक्खन दो बार घर भी छोड़कर जा चुकी थी। अपनी बहन की शादी के दिन मिथुन ने पुक्खन से शादी न होने पर जान दे देने की बात कही। आखिरकार परिवार के लोग शादी पर राजी हो गए। उसके बाद दोनों मथुरा चले गए। मिथुन के साथ पुक्खन भी स्पा सेंटर में काम करती थी। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले उनके बीच विवाद होने लगा। परिजनों का कहना है मिथुन की जिंदगी में आरा मशीन के पास रहने वाली एक युवती आ गई थी। मिथुन उससे चोरी-छिपे मिलने लगा। दोनों की बढ़ती नजदीकी की खबर पुक्खन को लग गई। इसको लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। पुक्खन अलग रहने लगी। मिथुन के खिलाफ कोर्ट में केस भी दायर कर दिया। कुछ समय तक मिथुन युवती के साथ रहा लेकिन, दोबारा से वह पुक्खन के साथ रहना चाहता था। उसने कई बार उसे मानने की कोशिश की लेकिन, पुक्खन राजी नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। मिथुन ने यह बात परिवार के लोगों को भी बताई थी।
विज्ञापन

इनसेट
आठ दिन पहले ही गोंडा से आई थी पुक्खन
झांसी/मथुरा। पुक्खन गोंडा में काम करने गई थी। करीब आठ दिन पहले ही वह मथुरा आई थी। मथुरा में वह पंकज नामक व्यक्ति के स्पा सेंटर में काम करती थी। पंकज के प्रदेशभर में आठ स्पा सेंटर हैं। आठ दिन पहले वह अपनी सहेली रागिनी के पास मथुरा आई थी। रागिनी गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में रहती है। वह कृष्णानगर स्थित स्पा सेंटर में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed