फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Booster remove water problem in badaganw

बूस्टर से दूर होगा बड़ागांव गेट बाहर पानी का संकट

Sun, 27 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Booster remove water problem in badaganw
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर पानी की समस्या का निदान करने के लिए पाइपलाइन में बूस्टर लगाया जा रहा है। इससे पाइपलाइन में प्रेशर से पानी आएगा। इससे आसपास के एक हजार घरों में आसानी से पानी पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर पानी की समस्या है। गर्मियों में यहां बूंद - बूंद पानी के लिए लोग परेशान रहते हैं। क्षेत्र में टैंकरों से जलापूर्ति की जाती है। क्षेत्र के अंजनी माता मंदिर मोहल्ला, ढिमरयाना और सीसी गोदाम तक पानी की पाइपलाइन डली है, लेकिन गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाने और प्रेशर कम हो जाने के कारण लक्ष्मी तालाब से आगे पानी नहीं जा पाता हैै। पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह से समस्या के समाधान की मांग की थी। उन्होंने बताया कि यदि पाइपलाइन में बूस्टर लगा दिया जाए तो समाधान हो जाएगा। पार्षद की सहमति के बाद बजट का अड़ंगा फंस गया। काफी दिनों तक मामला अटका रहा। इसके बाद पार्षद ने अपने बजट से बूस्टर लगाने के लिए छोटा कमरा बनवाया और विभाग का सहयोग किया। कमरा तैयार हो जाने के बाद उन्होंने दोबारा विभाग से संपर्क किया। शुक्रवार से बूस्टर लगाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

पाइपलाइन के लिए नारायण बाग से चल रहा पत्राचार
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर मेन पाइपलाइन को टंकी से जोड़ने के लिए नारायण बाग प्रशासन से पत्राचार चल रहा है। अनुमति मिलते ही पाइपलाइन से टंकी को जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना फेज- 1 के अंतर्गत राजकीय उद्यान नारायण बाग के पास काम चल रहा है। मेन पाइप डाल दी गई है। अब यहां से पाइपलाइन को पानी टंकी से जोड़ा जाना है। पाइपलाइन डालने के लिए करीब पांच सौ मीटर का हिस्सा नारायण बाग से होकर जाता हैै। इस कारण यहां पाइपलाइन नहीं बिछ पा रही है। उप्र जलनिगम के परियोजना प्रबंधक रोहित चौरसिया ने उपनिदेशक उद्यान को पत्र लिखकर बताया कि नारायण बाग के भीतर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क काटकर उसे दोबारा बनाने का काम जलनिगम करेगा। इसकी अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नारायण बाग प्रशासन ने विभाग के डायरेक्टर को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। डायरेक्टर ने उपसचिव उद्यान विभाग को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी है। काम जल्द से जल्द शुरू किया जा सके, इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed