फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boom in real estate business... lots of land bought and sold

Jhansi News: भैंस-बकरी चराकर की पढ़ाई, टॉप टेन में जगह बनाई

Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Boom in real estate business... lots of land bought and sold
झांसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में 10 वें स्थान पर आने वाले प्रिंस प्रजापति ने 92.5 फीसदी अंक लाकर जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। प्रिंस प्रजापति ने बताया कि उनके माता पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने टहरौली में अपने रिश्तेदार के घर पर रुककर पढ़ाई की। बताया कि स्कूल से वापस घर आने के बाद भैंस-बकरी चराने जाते थे। साथ ही किताबें भी ले जाते थे। वहीं, पढ़ाई भी करते थे। इस तरह प्रतिदिन वह तकरीबन आठ घंटे पढ़ाई करके जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन


माता- पिता करते हैं मजदूरी, रिश्तेदारों के घर रहकर की पढ़ाई
प्रिंस प्रजापति मूल रूप से ग्राम लखावती, पोस्ट भदरवारा तहसील गरौठा के रहने वाले हैं। पिता कुंजीलाल प्रजापति और माता कुंती देवी गांव में ही मजदूरी करते हैं। गांव से दूर टहरौली में अपने रिश्तेदारों के घर पर रहकर डीपी कंथरिया बालिका हाईस्कूल में वह पढ़ाई करते हैं। प्रिंस प्रजापति ने बताया कि उसकी तंगहाली को देखते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य उससे फीस नहीं लेते थे। प्रिंस ने बताया कि स्कूल से घर आने के बाद भैंस-बकरी चराने जाता था, तभी साथ में किताबें भी ले जाता था और वहीं, पढ़ाई करता था। इस तरह प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करता था। प्रिंस के परिवार में एक बड़ी बहन और एक छोटी बहन भी है। माता पिता मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। परिवार की तंगहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परिवार के किसी भी सदस्य के पास मोबाइल फोन नहीं हैं।
विज्ञापन


आईएएस बनकर करनी है देशसेवा
प्रिंस प्रजापति ने बताया कि वह 12वीं के बाद वह सिविल सर्विस की तैयारी करेंगे और आईएएस बनकर देश सेवा करने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed