फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Books were released in poetry seminar

Jhansi News: काव्य संगोष्ठी में पुस्तकों का हुआ विमोचन

Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Books were released in poetry seminar
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। शास्त्री विश्व भारती संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शास्त्री भवन सीपरी में आचार्य डॉ. सुरेश चंद्र शास्त्री जी की 17 वीं पुण्यस्मृति को समर्पित संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में कवियों ने काव्य पाठ किया। महाकवि डॉ. सुखराम चतुर्वेदी द्वारा रचित पुस्तकों का विमोचन हुआ।
कार्यक्रम में ब्रजलता मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राम बिहारी सोनी, कामता प्रसाद प्रजापति, साकेत सुमन चतुर्वेदी, उस्मान अश्क, संजय राष्ट्रवादी, कैलाश नारायण मालवीय, साधना, जीपी वर्मा मधुरेश आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि पीके अग्रवाल ने दशहरा पर्व पर श्रीराम के चरित्र का गुणगान किया। इस अवसर पर डॉ. प्रताप नारायण दुबे, एके हिंगवासिया, हरशरण शुक्ल, आलोक शांडिल्य, रमा शुक्ला, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डा. नीति शास्त्री ने किया।
विज्ञापन



दशहरा उत्सव में किया डांडिया
झांसी। रॉयल रॉक्स लेडीज क्लब की ओर से दशहरा उत्सव उत्साह से मनाया गया। डांडिया व मनोरंजक गेम्स हुए। इस अवसर पर शालिनी, प्रिया, महिमा, नीलू, अनीता, अनुष्का, दीपाली, पूनम, रश्मि सरिता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया
झांसी। चिन्मय मिशन के आश्रम में एकादशी पर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ एवं सत्संग का आयोजन हुआ। शोभा विश्वकर्मा, प्रभा श्रीवास्तव, रेखा तलवार, शिवानी नायक, अनुज गिरी आदि ने मधुर भजन गाए। ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने प्रवचन दिए। इस अवसर पर कृष्णा सक्सेना, मेघना गुप्ता, उषा सिन्हा, जानकी विश्वकर्मा, रीना गिरी, अंजलि पुरी, अनुज, गौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed