{"_id":"6a0e2426ba5e8fb27a067c2d","slug":"bookie-wanted-in-online-betting-case-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-799694-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ऑनलाइन सट्टेबाजी में वांछित सटोरिया गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल समेत डिजिटल उपकरण किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ऑनलाइन सट्टेबाजी में वांछित सटोरिया गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल समेत डिजिटल उपकरण किए बरामद
Thu, 21 May 2026 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:44 AM IST
सार
नवाबाद पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के वांछित सोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही आशीष उपाध्याय एवं शुभम को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग
विस्तार
ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के वांछित सोहन शर्मा निवासी गोलाकुआं को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आरोपी सोहन शर्मा को पुलिस तलाश रही थी। उसका सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। उसके पास से मोबाइल फोन समेत अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस को पार्षद पति पप्पू यादव उर्फ वीरेंद्र यादव, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू, हरीश कुमार, आकाश मंगलानी, सुमित साहू और रोशन मुंशी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही आशीष उपाध्याय एवं शुभम को गिरफ्तार कर चुकी।