फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bonus gift to 400 municipal corporation workers before Diwali

दीपावली से पहले 400 नगर निगम कर्मियों को बोनस की सौगात

Mon, 01 Nov 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bonus gift to 400 municipal corporation workers before Diwali
झांसी। दीपावली के त्योहार पर नगर निगम के चार सौ कर्मचारियों को बोनस की सौगात मिलेगी। इन कर्मचारियों को एक महीना का तदर्थ बोनस दिया जाएगा। निगम अफसरों के मुताबिक सोमवार तक सभी कर्मियों के बैंक खाते में बोनस की रकम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के 273 सफाई कर्मचारी, 127 सामान्य कर्मचारी एवं चार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान की ओर से जारी शासनादेश के बाद निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शासन की ओर से जारी शासनादेश में राजकीय कर्मचारियों की भांति स्थानीय निकाय कर्मचारी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को तीस दिन का तदर्थ बोनस दिए जाने को कहा गया है। यह बोनस सभी कर्मचारियों को देने के निर्देश हैं लेकिन, इसका फायदा उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा जिनके खिलाफ अनुशासन एवं अपील नियमावली के अंतर्गत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है। न्यायालय में आपराधिक मुकदमा लंबित होने वाले कर्मचारियों को भी इस बोनस का लाभ नहीं मिलेगा। शासनादेश के मुताबिक त्योहारी सीजन में दिया जाने वाला इस तदर्थ बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में भेजी जाएगी जबकि 25 प्रतिशत धनराशि का नकद भुगतान होगा। जिन कर्मचारियों के पास पीएफ एकांउट नहीं है उनको नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) के रूप में इसका फायदा मिलेगा। यह राशि पीपीएफ में भी जमा की जा सकेगी। सरकार के फैसले से कुल 396 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। निगम कर्मचारियों के खाते में 5181 रुपये पीएफ में भेजा जाएगा जबकि उनको 1727 रुपये का नकद मिलेगा। लेखाधिकारी राजकिशोर के मुताबिक बोनस संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है सोमवार तक सभी नगर निगम कर्मियों के खाते में बोनस की रकम पहुंच जाएगी। उधर, दीपावली पर्व को देखते हुए डेढ़ हजार से अधिक नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भी जारी कर दिया गया है। वेतन सभी कर्मचारियों के खाते में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed