फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bonfire burn in temple

मंदिरों में भी जले अलाव, ताकि देवताओं न लगे सर्दी

Tue, 31 Dec 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
bonfire burn in temple
सीपरी बाजार स्थित सांई बाबा मंदिर में अलाव जलाकर भगवान को सर्दी से बचाते पुजारी आचार्य संतोष तिव? - फोटो : REPORTERS
झांसी। सर्दी का प्रकोप जबरदस्त है। लगभग दो डिग्री तापमान है। ऐसे में भक्त अपने भगवान को सर्दी के मौसम से बचाने के लिए क ई प्रकार के प्रयत्न कर रहे है। कोई गर्म व गुनगुने पानी से भगवान की प्रतिमाओं को स्नान करा रहे है, तो कोई अलाव जलाकर उन्हें गर्मी प्रदान करा रहे है। देव विग्रहों को ऊनी वस्त्र, रजाई, कंबल ओढ़ाएं जा रहे है।
विज्ञापन

झांसी में इन दिनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को कड़ाके की ठंड का जबरदस्त सामना करना पड़ रहा है। भगवान भी भीषण ठंड से बच सकें, इसके लिए भक्त तरह तरह के प्रयत्न कर रहे हैं। सीपरी के कारगिल पार्क स्थित साईं बाबा मंदिर में प्रतिमा के समक्ष अलाव जलाकर रखा गया, ताकि साईं बाबा और उनके भक्तों को सर्दी न लगे। मंदिर में ही गणेश जी, मां दुर्गा सहित अन्य देव प्रतिमाओं को कंबल ओढ़ाया गया है। श्री कुंज बिहारी मंदिर में भी अलाव जलाकर ठंड से राहत दी जा रही है। भगवान को ऊनी कपडे़ पहनाए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें मैथी के पराठे, केशर बादाम वाला दूध अर्पण किया जा रहा है। इसी प्रकार के अन्य इंतजाम रघुनाथ जी मंदिर व अन्य मंदिरों में किए जा रहे हैं। मंदिर के पुजारियों व भक्तों का कहना है कि जिस भाव से हम परमात्मा की सेवा करते है, वह उसी भाव को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन

सभी देवताओं के विग्रहों को कंबल ओढ़ाया जा रहा है। कान भी ढके जा रहे है। साई बाबा की प्रतिमा के सामने अलाव भी रखा गया है।
आचार्य संतोष तिवारी
ठंड से बचाने के लिए सभी देवी - देवताओं को गरम शॉल उड़ाए है। अभिषेक भी गुनगुने पानी से कराया जा रहा है।
संजीव खरे नालंदा ओम गार्डन
घर के देवालय में भगवान राधा कृष्ण को गरम कपडे़ पहनाए गए है। पूरे कमरे में हीटर लगा है, ताकि देवताओं को ठंड न लगे।
दिलीप अग्रवाल निवासी कैलाश रेजीडेंसी
मंदिर में भगवान को सर्दी से बचाने के लिए कंबल अर्पित किया है। साथ ही घर पर भी भगवान के विग्रह को स्वेटर पहना रखा है।
रश्मि तिवारी निवासी सीपरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed