फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bolero was stolen and made to look like a Thar, arrests made

Jhansi News: बोलेरो को चोरी कर थार जैसा बनाया, हत्थे चढ़े

Mon, 22 Jan 2024 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bolero was stolen and made to look like a Thar, arrests made
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बोलेरो को चोरी कर थार जैसा बना डाला, उसका रंग भी बदला, लेकिन बच नहीं सके। नवाबाद थाना पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी की चार बाइक भी बरामद की गईं हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर से 13 जनवरी को महेंद्र सिंह राजपूत की बोलेरो कार चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी। नवाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में पिछोर निवासी दीपेंद्र प्रजापति व निखिल प्रजापति को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी गई बोलेरो भी बरामद कर ली गई है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बोलेरो का रंग बदलकर काला कर दिया था। उसे थार जैसा बना दिया था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और बरामद की गईं हैं। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव, मेडिकल चौकी प्रभारी वैभव कुमार व बजरंग कॉलोनी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार गिरी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed