{"_id":"613fb06a8ebc3e4f8c4a6ff9","slug":"bolero-hit-bike-jija-died-jhansi-news-jhs204183220","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : बोलेरो ने मारी बाइक में टक्कर,भीषण सड़क हादसें में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : बोलेरो ने मारी बाइक में टक्कर,भीषण सड़क हादसें में बाइक सवार की मौत
Tue, 14 Sep 2021 06:16 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:16 PM IST
सार
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर सोमवार की शाम को साढ़े चार बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार पूरन की दुखद मौत। पुलिस घटना की जांच में जुटी।
विज्ञापन
झांसी- सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
विज्ञापन
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर सोमवार की शाम को साढ़े चार बजे बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां पर डॉक्टरों ने किसान पूरन को मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला पुरानी बैलाई निवासी पूरन कुशवाहा (45) भदरवारा निवासी अपने साले नरेंद्र कुशवाहा के साथ बाइक से खेत के रास्ते से घर लौट रहा था। शाम को साढ़े चार बजे के करीब बाईपास पर डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल होकर वहीं पर तड़पने लगे।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने पूरन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पूरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा करने वाली बोलेरो और उसके चालक का पुलिस पता लगा रही है।