फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of Farmer Who Went Out for an Evening Walk Found

Jhansi News: घर से शाम टहलने निकले किसान का शव मिला

Mon, 23 Mar 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Body of Farmer Who Went Out for an Evening Walk Found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। टहलने के लिए शाम को घर से निकले किसान का शव करीब 100 मीटर दूर नाली के पास पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि गिरने की वजह से शरीर में आई चोट के कारण किसान की मौत हुई है।
चिरगांव थाना क्षेत्र के बरल गांव में रहने वाला उमाशंकर राजपूत (46) खेती-किसानी का काम करता था। मृतक के दामाद नरेश राजपूत ने बताया कि शनिवार शाम को वह टहलने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब साढ़े छह बजे लोगों ने नाली के पास उमाशंकर की लाश देखकर घरवालों को सूचना दी। तब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

ससुर के सिर, मुंह, पैर समेत अन्य जगह चोट हैं। उन्होंने ससुर के साथ अनहोनी की आशंका है। चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि गिरने की वजह से आई चोट के कारण उमाशंकर की मौत हुई है। फिर भी पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed