फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boat on the roads in the smart city in the rain

बारिश में स्मार्ट सिटी में सड़कों पर चली नाव

Thu, 05 Aug 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Boat on the roads in the smart city in the rain
झांसी। जिला व शहर महिला कांग्रेस ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि झांसी स्मार्ट सिटी बन गया है, लेकिन कितने दुर्भाग्य की बात है कि जलभराव के दौरान लोगों को नाव चलानी पड़ी।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरला भदौरिया और शहर अध्यक्ष शमशाद बेगम ने नगर आयुक्त को जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि झांसी स्मार्ट सिटी की सड़कें तालाब बन चुकी हैं, सड़कों पर नाव चल रही है। लोगों के घरों में पानी भरने से इन्वर्टर, फर्नीचर आदि लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया है, जिसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। गरीब जनता का भारी नुकसान हो रहा है। नालों की सफाई तत्काल कराई जाए। नगर आयुक्त ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभा पाल, इम्तियाज हुसैन, अखलाक मकरानी, आशिया सिद्दीकी, शहनाज हुसैन, राजेश रानी, मुन्नी कनौजिया, कुसुम यादव, निशांत, अंजु सिंह, सीमा, गुड्डो, शगुफ्ता, उर्मिला, कनिष्का, रिंकी रानी, सावित्री, हैदर अली, मनीष रायकवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed