फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bloody corpse found hut

झोपड़ी में सो रहे युवक का खून से लथपथ मिला शव

Wed, 11 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
bloody corpse found hut
पोस्टमार्टम हाउस के पास घटना की जानकारी देता मृतक का भाई जूजू - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम थनवारा में सोमवार की रात घर के बाहर बनी झोपड़ी में आठ साल की बेटी के साथ सो रहे युवक की हत्या हो गई। रात में जागी बेटी ने पिता का खून से लथपथ शव देखा तो तुरंत मां क ो सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस बुला ली। फिलहाल भाई ने मृतक की पत्नी के पहले पति पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम थनवारा निवासी सूरज अहिरवार (35) पुत्र गोकल सोमवार की रात में खाना खाकर अपनी आठ वर्षीय पुत्री संगीता के साथ कमरे के बाहर झोपड़ी में सोने चला गया। पत्नी कमरे के अंदर सो रही थी। सूरज ने झोपड़ी में पड़े पलंग पर पुत्री को सुला दिया और खुद नीचे जमीन पर सो गया। रात में लगभग 12 बजे पुत्री जागी तो देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हैं और खून बह रहा है। इसकी जानकारी उसने अपनी मां रानी को दी। मां ने घटना की जानकारी तुरंत अपने जेठ जुजू को दी। जुजू ने पास आकर देखा तो सूरज मर चुका था। भाई जुजू ने मृतक की पत्नी के पहले पति पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पांच वर्ष पूर्व हुई थी युवक की दूसरी शादी
मृतक के भाई ने बताया कि सूरज की पहली पत्नी से एक पुत्री का जन्म हुआ था। जिसके तीन वर्ष बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। भाई की दूसरी शादी पांच वर्ष पहले जिला झांसी के ग्राम मैरी निवासी रानी से हुई थी। रानी की पहली शादी मैरी गांव में हुई थी उसका एक भी पुत्र है। वह मैरी गांव में ही रहता है। दो माह पहले पत्नी रानी के कहने पर वह पुत्र को लेने मैरी गया था। जहां पर पत्नी के पहले पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसने पुत्र को भी वापस नहीं किया था। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी थी।
-------------
मृतक के भाई ने तहरीर देकर भाई की पत्नी के पहले पति पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। जांच होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
घर में अचेत मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला चौबयाना निवासी परमानंद (36) पुत्र भगवानदास सोमवार को कटरा बाजार में मजदूरी करने के लिए गया था। शाम करीब चार बजे वापस आया और कमरे में सोने के लिए चला गया। रात में आठ बजे उसके पुत्र राहुल ने खाना के लिए बुलाया। पास में जाकर देखा तो पिता अचेत अवस्था में मिला। परिजन आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल ले गए, यहां प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया। झांसी जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो पुत्र हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed