{"_id":"60e862b8e23a1c28e4482595","slug":"block-chief-election-candidates-did-not-take-back-form-voting-is-fixed-in-all-blocks-bjp-leaders-face-to-face-in-babina","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: उम्मीदवारों ने नहीं लिया पर्चा वापस, सभी ब्लॉकों में मतदान तय, बबीना में दोनों भाजपा नेता आमने-सामने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: उम्मीदवारों ने नहीं लिया पर्चा वापस, सभी ब्लॉकों में मतदान तय, बबीना में दोनों भाजपा नेता आमने-सामने
Fri, 09 Jul 2021 08:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:22 PM IST
सार
सभी छह ब्लॉकों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। बंगरा और गुरसराय ब्लॉक में पहले ही भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। सबसे दिलचस्प मुकाबला बबीना ब्लॉक में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी ब्लॉक प्रमुख पद चुनाव में आज नाम वापसी होनी थी, लेकिन किसी भी ब्लॉक में विपक्षी उम्मीदवारों के नाम वापस न लेने से मतदान होना तय हो गया। मऊरानीपुर ब्लॉक से एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस लिया है, लेकिन चार उम्मीदवारों के मैदान में होने से वहां भी मतदान होना तय है।
विज्ञापन
सभी छह ब्लॉकों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। बंगरा और गुरसराय ब्लॉक में पहले ही भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है। सबसे दिलचस्प मुकाबला बबीना ब्लॉक में देखने को मिल रहा है। यहां दो भाजपा नेता एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज दिन भर दोनों उम्मीदवारों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी अपने पांव पीछे नहीं खींचे।