{"_id":"5ed016e68ebc3e904543a21a","slug":"blind-and-drizzling-jhansi-news-jhs1677683104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी और हल्की फुहार ने किया गर्मी पर वार, आगे भी राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी और हल्की फुहार ने किया गर्मी पर वार, आगे भी राहत के आसार
Fri, 29 May 2020 03:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
राहत की आंधी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलों की आवाजाही, कुछ देर के लिए चली तेज आंधी और फुहार की वजह से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा डेढ़ और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
अब तक तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस बना रहने की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा था। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस होने और जबरदस्त उमस के कारण लोग घरों के अंदर तक पसीना-पसीना हो रहे हैं। ज्यादा देर तक धूप में रहने के कारण लोगों का सिर चकरा जा रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आए मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट आई और 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन