{"_id":"615613168ebc3e09e411976c","slug":"bleaching-powder-of-jal-sansthan-became-cheaper-due-to-e-tendering-jhansi-news-jhs2055943180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टेंडरिंग से सस्ता हो गया जल संस्थान का ब्लीचिंग पाउडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टेंडरिंग से सस्ता हो गया जल संस्थान का ब्लीचिंग पाउडर
विज्ञापन
झांसी। जल संस्थान में ब्लीचिंग पाउडर की खरीद में घोटाला पकड़े जाने के बाद इस बार ई-टेंडरिंग के जरिये खरीद की गई, जिसका खासा असर देखने को मिला है। पिछले साल जिन दरों पर खरीद की गई थी, उससे 6,934 रुपये प्रति मीट्रिक टन से कम की दर इस बार आई है। इससे जल संस्थान को लाखों की बचत होगी।
पानी को शुद्ध करने के लिए उसमें ब्लीचिंग पाउडर डाला जाता है। सालों ये पाउडर जल संस्थान के कुछ अफसरों व कर्मचारियों की काली कमाई का बड़ा हिस्सा बना रहा। इसका खुलासा मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय द्वारा कराई गई जांच में हुआ। इतना ही नहीं, जो ठेकेदार जल संस्थान पर अपनी देनदारियां 24 करोड़ रुपये की बता रहे थे, जब उन पर जांच का शिकंजा कसा तो वे महज पांच करोड़ पर सिमट कर रह गए। जल संस्थान को 19 करोड़ रुपये का चूना लगने से बच गया। इसी कड़ी में इस बार ब्लीचिंग पाउडर की खरीद के लिए फर्मों से ई-टेंडर आमंत्रित किए गए थे। ई-टेंडर में एक फर्म की ओर से न्यूनतम दर 21,150 रुपये की आई है, जबकि यही ब्लीचिंग पाउडर पिछले साल 28,084 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से खरीदा गया था। इससे पहले 2019-20 में भी इसकी खरीद 28,084 रुपये प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से हुई थी। इससे जल संस्थान को प्रति मीट्रिक टन 6,934 रुपये की बचत हुई है। पिछले साल जल संस्थान में 300 मीट्रिक टन ब्लीचिंग पाउडर खरीदा गया था। इस साल इतनी ही मात्रा में खरीद किए जाने से संस्थान को 21 लाख रुपये का सीधा लाभ होगा।
पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती है। जल संस्थान में ई-टेंडरिंग के जरिये इस बार ब्लीचिंग पाउडर की खरीद की जा रही है। इससे पूर्व के वर्षों के मुकाबले इस साल काफी कम दरें आईं हैं। इससे जल संस्थान को लाखों का फायदा होगा।
विज्ञापन
- डा. अजय शंकर पांडेय, मंडलायुक्त