{"_id":"609d9a998ebc3e8dae158445","slug":"black-fungus-in-jhansi-jhansi-news-jhs1948836173","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में पहुंचा ब्लैक फंगस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में पहुंचा ब्लैक फंगस
विज्ञापन
झांसी। देश के बड़े शहरों के साथ झांसी में भी ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) ने मधुमेह के मरीजों पर हमला बोला है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है। एमआरआई जांच में ब्लैक फंगस की आशंका को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की बायोप्सी कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक फंगस मधुमेह रोगियों को तेजी से शिकार बनाता है।
बुधवार को मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस की आशंका के तहत दो मरीजों को भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को एक अन्य मरीज में भी ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए। इन मरीजों का मधुमेह स्तर बढ़ा हुआ है। कोरोना संक्रमित होने के चलते प्रतिरोधक क्षमता भी कम है। एमआरआई जांच में ब्लैक फंगस की संभावना को देखते हुए डॉक्टरों ने इस रोग को नियंत्रित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बीमारी के लिए उपयोगी इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज के पास उपलब्ध नहीं है। बाजार में भी इंजेक्शन की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शासन को मांग भेजी है।
डॉक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस बीमारी के प्रारंभिक लक्षण आंख और नाक के बाहरी हिस्से में सूजन होता है। धीरे-धीरे यह संक्रमण बढ़कर दिमाग तक पहुंचता है और जानलेवा हो जाता है। ऐसे में डॉक्टरों ने इन लक्षणों को नजरअंदाज न करने की बात कही है।
विज्ञापन
---------------
ऐसे होती है शुरुआत
डॉक्टरों का कहना है म्यूकरमाइकोसिस अधिकतर कमजोर प्रतिरोधक क्षमता होने और मधुमेह स्तर बढ़ने पर प्रभाव डालता है। संदिग्ध मरीज की आंखों में लाली आना, सूजन, जलन और आंखों में पानी आता है। इसके बाद आंखें घूमना बंद कर देती हैं, धुंधलापन होने लगता है और आंख बाहर निकलने लगती है। लगातार अनदेखी करने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है। डॉक्टर बताते हैं कि गंभीर परिस्थिति में संक्रमण से प्रभावित अंग को काटना भी पड़ सकता है।
-----------
ये बरतें सावधानी
मधुमेह के रोगियों को इस बीमारी से ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। ऐसे में अपने मधुमेह स्तर को नियंत्रित रखें। प्रतिरोधक क्षमता को कम नहीं होने दें। पर्याप्त नींद लें। साथ ही लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर एमआरआई और सीटी स्कैन करवाएं।
----------
मेडिकल कॉलेज में कुछ मरीजों को ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। इनकी बायोप्सी कर सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। ब्लैक फंगस आंख और नाक से शुरू होकर दिमाग तक पहुंचता है। इस रोग में काम आने वाले इंजेक्शन की बाजार में उपलब्धता नहीं है। इंजेक्शन के लिए शासन को मांग भेजी गई है।
डॉ. रामबाबू, क्रिटिकल केयर इंचार्ज, मेडिकल कॉलेज, झांसी