फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP will not field former members, opposition camp is also engaged in mobilization

पूर्व सदस्यों को नहीं उतारेगी भाजपा, विपक्षी खेमा भी लामबंदी में जुटा

Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP will not field former members, opposition camp is also engaged in mobilization
झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी में दोबारा जगह बनाने का सपना देख रहे भाजपा कोटे के पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों के अरमानों पर पानी फिर गया। पार्टी ने कार्यकारिणी में पहले रह चुके सदस्यों को दोबारा न उतारने का फैसला किया है। वहीं, कार्यकारिणी का आखिरी चुनाव होने के नाते विपक्षी खेमा भी लामबंदी में जुटा है।
विज्ञापन

बारह सदस्यीय कार्यकारिणी की छह खाली सीटों के लिए 20 अप्रैल को चुनाव होगा। दिसंबर में नगर निगम सदन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसको देखते हुए नए चुने जाने वाले सदस्यों को महज दस महीने का ही समय मिलेगा लेकिन, इस चुनिंदा महीने के कार्यकाल की खातिर भी पार्षदों में जमकर जोड़तोड़ हो रही है। सबसे अधिक जोर अजमाईश भाजपा में है। सदन में 35 पार्षद समेत चार अन्य वोट होने से भाजपा सबसे मजबूत है। इस वजह से टिकट के लिए सबसे अधिक मारामारी भाजपा में है। उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट करने के लिए पार्टी ने सबसे पहले पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों को चुनाव में न उतारने का फैसला लिया है। इससे आठ पार्षद चुनावी दौड़ से पहले ही बाहर हो गए। अभी एक दर्जन पार्षद टिकट के लिए पार्टी नेताओं की गणेश परिक्रमा में जुटे हैं। महापौर रामतीर्थ सिंघल का कहना है पूर्व सदस्यों को इस बार नहीं उतारा जाएगा। अन्य पार्षदों को कार्यकारिणी में जाने का मौका दिया जाएगा। उधर, विपक्षी खेमा भी लामबंद होकर भाजपा को तीन सीटों में समेटने की कोशिश में जुटा है। विपक्षी पार्षद आम राय से उम्मीदवार उतारने की रणनीति तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed