फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP's Jan Ashirwad Yatra will pass through 28 districts

28 जिलों से गुजरेगी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा

Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
BJP's Jan Ashirwad Yatra will pass through 28 districts
झांसी। ललितपुर से शुरू हुई कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को झांसी पहुंची। दीनदयाल सभागार में हुई सभा के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा ने कहा कि 28 जिलों से ये यात्रा गुजरेगी। यात्रा के जरिए हम जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेंगे। सरकार की योजनाओं की भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय कोरोना संकट काल में दिया है। भाजपा सरकार जनता के लिए और जनता को समर्पित है। क्षेत्रीय महामंत्री और यात्रा संयोजक राम किशोर साहू ने कहा कि झांसी में ये यात्रा बहुत उत्साह के साथ निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश के साथ जनता के बीच पीएम मोदी और सीएम योगी के संदेश को पहुंचाया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अतुल जैन बंटी ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने जताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, झांसी प्रभारी कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव पारीछा, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर दीक्षित, रोहित लोधी, आशीष उपाध्याय, प्रियांशु डे, परमजीत सिंह, संजीव तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा ललितपुर से शुरू होकर दोपहर साढ़े बारह बजे झांसी पहुंची। बबीना से खैलार, बिजौली स्थित राके गुप्ता के पेट्रोल पंप, मेयर के फार्म हाउस पर भी यात्रा का स्वागत किया गया। हंसारी में जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास, इलाहाबाद बैंक चौराहा, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्निहोत्री के निवास, इलाइट चौराहे पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने, बीकेडी, जीवनशाह, एसपीआई से यात्रा गुजरी। जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed