फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP: Regional team includes 22 castes, 36 new faces.

भाजपा : क्षेत्रीय टीम में 22 जातियों का समावेश, 36 नए चेहरे

Fri, 04 Sep 2026 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP: Regional team includes 22 castes, 36 new faces.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 38 सदस्यीय नई कार्यसमिति का भाजपा ने बृहस्पतिवार को एलान कर दिया। टीम में 22 जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सभी 17 संगठनात्मक जिलों से पदाधिकारी बनाए गए हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। नई टीम में सिर्फ दो पुराने पदाधिकारियों को दोबारा जगह मिली है, जबकि 36 नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
बीते जून में भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कमान रामकिशोर साहू को सौंपी थी। इसके बाद से ही नई टीम के गठन को लेकर पार्टी नेताओं में सक्रियता बढ़ गई थी। क्षेत्रीय टीम में जगह पाने के लिए कई नेता दिल्ली और लखनऊ तक दौड़ लगा रहे थे। बृहस्पतिवार देर शाम पार्टी ने 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 14 सदस्यों की सूची जारी कर दी। नई कार्यसमिति में अन्य पिछड़ा वर्ग के 14, ब्राह्मण 10, क्षत्रिय चार, वैश्य एक, कायस्थ एक, अल्पसंख्यक दो, अनुसूचित जाति के पांच और अनुसूचित जनजाति के एक नेता शामिल हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी भी अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय, सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन के साथ कार्य विस्तार का ध्यान रखा गया है। अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति, युवा, किसान और महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि टीम में करीब 60 फीसदी पदाधिकारी बुंदेलखंड से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक दूसरी बार उपाध्यक्ष, आनंद बने महामंत्री
नई कार्यसमिति में अशोक राजपूत को लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आनंद सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष से क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बाकी 36 पदाधिकारी नई कार्यसमिति में पहली बार शामिल हुए हैं।

झांसी से उपाध्यक्ष, मंत्री समेत सात पदाधिकारी
क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के गृह जनपद झांसी से सात पदाधिकारी बनाए गए हैं। अशोक राजपूत को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मनीष तिवारी, सरदार परमजीत सिंह और शिवेंद्र सिंह शैली को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं अमित चिरवारिया, लालबहादुर आर्य और रामनरेश तिवारी को क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष समेत कुछ पदों पर घोषणा बाकी
भाजपा ने क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी से जुड़े कुछ पदों पर अभी नामों की घोषणा नहीं की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के अनुसार इन पदों पर नाम तय हो चुके हैं और दो-तीन दिन में घोषणा कर दी जाएगी।


ये बने पदाधिकारी
नरेंद्र राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, अशोक राजपूत, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, आशीष कोल, अर्चना त्रिपाठी, अमित समाधिया, अरविंद मुखिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, आनंद सिंह, आदित्य त्रिवेदी, शिव सिंह भारती, राजेश पटेल क्षेत्रीय महामंत्री बने हैं। इसी तरह, वीरेंद्र तिवारी, प्रशांत राव चौबे, मनीष तिवारी, सरदार परमजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह शैली, रमेश कुशवाहा, आनंद पटेल, विनोद कुशवाहा, रीता कठेरिया, धीरेंद्र वर्मा क्षेत्रीय मंत्री और सुधा मौर्य, आशा पाल, बसंती लारिया, निधि राजपाल, रागिनी भदौरिया, अमित चिरवारिया, संजय विश्वकर्मा, रामपाल प्रजापति, नीरज श्रीवास्तव, लालबहादुर आर्य, मनोज निषाद, रामनरेश तिवारी, कुलदीप दुबे, वंशीधर श्रीवास को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed