फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP raged over indecency with worker, uproar in police station

कार्यकर्ता से अभद्रता पर भड़के भाजपाई, थाने में हंगामा

Wed, 15 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP raged over indecency with worker, uproar in police station
झांसी। पुलिस द्वारा पार्टी के एक कार्यकर्ता से अभद्रता करने पर भड़के भाजपाई सोमवार की देर रात नवाबाद थाने में जमा हो गए। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में आरोपी सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद भाजपाई माने।
विज्ञापन

सोमवार की रात शिवाजी नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस वहां मौजूद भाजपा के एक कार्यकर्ता को अपने साथ ले आई थी। इसकी सूचना पार्टी के अन्य लोगों को हुई, तो वे थाने में पहुंच गए। देखते ही देखते भारी संख्या में भाजपाई थाने में इकट्ठा हो गए। यहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस नवाबाद पहुंच गई। बाद में दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर भाजपाई शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed