{"_id":"604bc95a8ebc3ec752290967","slug":"bjp-panchayat-election-convesing-start-jhansi-news-jhs1907154113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, चौपाल व ग्राम संपर्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, चौपाल व ग्राम संपर्क शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। चौपाल से लेकर ग्राम संपर्क तक शुरू कर दिया है, जो 18 मार्च तक चलेगा। इसके लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। साथ ही, वार्ड स्तर पर संयोजक व प्रभारी भी बनाए गए हैं, जो कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे।
पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए संभावित दावेदार कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में भाजपा में भी सक्रियता बढ़ गई है। जिले की सभी 496 ग्राम पंचायतों व जिला पंचायत के 24 वार्डों में शुक्रवार से भाजपा की ओर से प्रचार-प्रसार अभियान शुरू हुआ है। पहले दिन भाजपा कार्यकर्ता चार गांवों में गए। शनिवार से अभियान रफ्तार पकड़ेगा। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा गांवों में पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इसके अलावा प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को बताएंगे।
इसमें प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, कृषक बीमा योजना, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, 1.21 लाख गांवों को निर्बाध बिजली, प्रदेश के चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 1.38 करोड़ घरों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन, किसानों से 378 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद, पूर्वांचल में दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और मृत्यु दर में 95 प्रतिशत की कमी, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्युदय योजना के जरिए निशुल्क कोचिंग, 30 नए कॉलेजों का निर्माण समेत तमाम जनहित की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा। ग्राम चौपाल के बाद ग्राम संपर्क भी किया जाएगा। इसके लिए जनपद ही नहीं, प्रदेश और क्षेत्र स्तर के भी पदाधिकारी आएंगे।
विज्ञापन
18 मार्च तक सभी 496 ग्राम पंचायतों और 24 वार्डों में चलने वाले चौपाल और ग्राम संपर्क अभियान की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां, जनहितकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। जनता भाजपा के साथ है। पंचायत चुनाव में जीत तय है।
- मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।