फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP: New team of Kanpur-Bundelkhand region can be formed in Navratri

भाजपा: नवरात्र में बन सकती कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई टीम

Wed, 11 Oct 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP: New team of Kanpur-Bundelkhand region can be formed in Navratri
- कई जिलों के प्रभारी बदल सकते, फिर होगा जिला कमेटी में बदलाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भाजपा की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नई टीम का ऐलान नवरात्र में हो सकता है। साथ ही कई जिलों में नए प्रभारियों की भी तैनाती की जा सकती है। इसके बाद जिला स्तर पर कमेटी में बदलाव होने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई जनपदों में नए महानगर और जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है। अब क्षेत्रीय से लेकर जिला स्तर की टीम में बदलाव होना है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से टीम में जगह पाने के लिए सिफारिशें लगवा रहे हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि अभी पितृ पक्ष चल रहे हैं। 15 अक्तूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद भाजपा की क्षेत्र की नई टीम की घोषणा हो सकती है। जिन पदाधिकारियों की कामकाज अच्छा है, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। कुछ का प्रमोशन भी होगा। जिन पदाधिकारियों के काम से पार्टी संतुष्ट नहीं है, उनकी जगह नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही कई जिलों के प्रभारियों को भी बदला जा सकता है। जातिगत, क्षेत्रीय आदि समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए जिला प्रभारी नियुक्त होंगे। इसी के बाद जिले में ग्रामीण और महानगर स्तर पर नई टीम बनेगी।
विज्ञापन


14 जिले आते, 31 पदाधिकारियों की होती टीम
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 14 जिले (ग्रामीण, शहर मिलाकर भाजपा के स्तर से 17 जिले) आते हैं। जबकि, 31 पदाधिकारियों की टीम बनती है। इसमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, दो सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया संयोजक और आईटी संयोजक, पांच कार्य समिति सदस्य आदि होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ता की सक्रियता, कामकाज के आधार पर पार्टी दायित्व सौंपती है। क्षेत्र की टीम में भी जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ताओं को संगठन जिम्मेदारी सौंपेगा। - अशोक राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed