फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP leader owner petrol pump in fighting

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर मारपीट, हंगामा

Fri, 04 Sep 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP leader owner petrol pump in fighting
झांसी। रक्सा क्षेत्र में स्थित भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की शाम कार सवार का कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। उनके बीच जमकर लात घूसे चले। इससे हंगामा हो गया। झगड़ा कार में पेट्रोल में भरवाने के दौरान हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रक्सा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रक्सा क्षेत्र के सिजवाहा के पास भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता का स्वामी सर्विस स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार की शाम उनके पेट्रोल पंप पर कार सवार युवकों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लात घूसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पर अखिलेश गुप्ता ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कार सवार ने उनके मैनेजर दिलीप व दूसरे कर्मियों के साथ मारपीट की। दिलीप से साढ़े चार हजार रुपये छीन लिए। मौके पर पहुंचे उनके भाई अधिवक्ता विवेक गुप्ता के विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उनके गले से सोने की जंजीर और उनके ढाई हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के कोतवाली क्षेत्र के डरू भौंडेला व मूल रूप से जालौन के माधौगढ़ निवासी गौरव शर्मा ने प्रार्थना पत्र में बताया कि वे अपने मालिक महेश राय के साथ कार से झांसी से इंदौर जा रहे थे। कार में मालिक की पत्नी, बेटी व बड़ी बहन बैठी थीं। पेट्रोल पर कर्मचारी महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर पंप मालिक व कर्मचारियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। उनका पर्स लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed