फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP is the biggest and most influential party in India: Nagendra

भारत की सबसे बड़ी और प्रभावशाली पार्टी है भाजपा: नागेंद्र

Wed, 09 Apr 2025 03:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
BJP is the biggest and most influential party in India: Nagendra

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध है। आज भाजपा भारत की सबसे खास, सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है। इसलिए भाजपा गर्व से दावा करती है कि सदस्यता के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल सभागार में सक्रिय सदस्य सम्मेलन में ये बात कही।


पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज 45 साल बाद भाजपा केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में या तो स्वयं या फिर सहयोगी दल के साथ सरकार चला रही है। ओडिशा में भी भाजपा सत्ता में है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुंचाया है। भाजपा की सफलता ही भारत की विकास यात्रा की सफलता बनकर बढ़ रही है। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन नि:शुल्क वितरित किए गए। सम्मेलन में शहर, सिविल लाइन, प्रेमनगर, शिवाजी नगर, सीपरी बाजार के सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, रविंद्र शुक्ला, संतोष सोनी, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावगी, संजीव तिवारी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र आर्य, अखिलेश गुप्ता, करुणेश वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed